![IMG-20231014-WA0192](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231014-WA0192.jpg?resize=696%2C677&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
कोरबा। कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा के कामगारों को प्रबंधन ने इंसेंटिव के रूप में पांच तोला चांदी का सिक्का देने का फैसला लिया है। नवरात्रि के पहले दिन 15 और दूसरे दिन 16 अक्टूबर को चांदी का सिक्का महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा परियोजना में प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वितरित किया जाना तय किया गया है। इस खबर से कर्मचारी व उनके परिवार अभी से खुश हैं।
बताया जा रहा हैं की प्रबंधन इस बार वित्तीय वर्ष 2022-23 का इंसेंटिव 80 लाख रुपये बांटेगा। खास बात यह है कि इस बार नकद की बजाय चांदी का सिक्का दिया जाएगा। गेवरा परियोजना के 2100 कामगारों में से 1780 कामगार पात्र बताए गए हैं।