![IMG-20231029-WA0243](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231029-WA0243.jpg?resize=464%2C521&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर।छत्तीसगढ़ के विधानसभा सामरी से कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज को लेकर बड़ी खबर है। विधायक चिंतामणि महाराज कांग्रेस का साथ छोड़कर 31 अक्टूबर को भाजपा का दामन थाम सकते हैं चिंतामणि महाराज अपने परिवार वालों के साथ हेलिकॉप्टर से श्रीकोट पहुंच चुके हैं। इससे पहले 22 अक्टूबर को भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से कुसमी पहुंचे थे। विधानसभा सामरी से टिकट कटने से चिंतामणि महाराज नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस ने सामरी से विजय पैकरा को प्रत्याशी बनाया है। चिंतामणि महाराज ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से विधानसभा अंबिकापुर सीट से भाजपा से टिकट की मांग की थी। वही भाजपा ने चिंतामणि महाराज को सरगुज़ा से लोकसभा चुनाव टिकट देने की बात कही थी। चिंतामणि महाराज अंबिकापुर सीट से टिकट की शर्त रखी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिंतामणि महाराज 31 अक्टूबर को भाजपा के दिग्गज नेताओं के समक्ष भाजपा का दामन थाम सकते हैं। विधानसभा सामरी में पूरा संगठन यहां टीएस. सिंहदेव का कट्टर समर्थक है। संगठन और सिंहदेव की नाराजगी ही चिंतामणि महाराज के टिकट कटने का कारण बनीं। चिंतामणी महाराज को मनाने के लिए हेलीकाप्टर से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व विष्णुदेव साय पहुंचे थे।