![IMG-20231223-WA0387](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231223-WA0387.jpg?resize=696%2C928&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
सूरजपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा में ड्रोन के माध्यम से जिले के किसान उन्नत कृषि की ओर कैसे अपना कदम बढ़ा सकते है, इसका प्रदर्शन किया जा रहा है। कृषि विभाग के द्वारा ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया व नैनो डी.ए.पी. के छिड़काव का प्रदर्शन ग्रामीण जनो के खेतो में किया जा रहा है। प्र
तापपुर के ग्राम देवरी में रोहित पैकरा व रामशरण के गेंहू एवं सरसो के फसल, प्रेमनगर ग्राम ब्रम्हपुर के रामगोपाल, पन्नालाल के गेंहू, ग्राम पंचायत विशुनपुर अली व नसीर के गेंहू तथा प्रेमसाय के आलू के फसल में प्रदर्शन के माध्यम से छिड़काव किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख फसलों में नैनो उर्वरक के उपयोग के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि नैनो उर्वरको का फसल पर सही एवं लक्षित प्रयोग करने से पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे पौधे को आवश्यक पोषण दिया जा सकता है और अच्छी उपज प्राप्त की जा सकती है।
भविष्य में इसे अपनी खेती के साथ कैसे अपनाये उस पर चर्चा भी कर रहें है।