रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सोमवार 8 जनवरी को अंबिकापुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे मां महामाया हवाई अड्डा, अंबिकापुर पहुंचेंगे। 11.30 बजे पीजी कॉलेज परिसर स्थित हॉकी ग्राउंड में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री मां महामाया हवाई अड्डा, अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!