
कोरबा। कोरबा जिले के एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के रजगामार परियोजना के कोयला खदान में शुक्रवार को देशव्यापी ट्रेड यूनियन हड़ताल का व्यापक असर देखा गया। हड़ताल में शामिल सभी मजदूर यूनियन की ओर से शुक्रवार की सुबह से ही खदान में कोयला उत्पादन ठप करा दिया। जिससे खदान से कोयले की आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित रही। खदान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए थे।
जानकारी के अनुसार हड़ताल में शामिल ट्रेड यूनियन ने खदान क्षेत्र में जुलूस निकाला और सरकार के कथित मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। वहीं हड़ताल को देखते हुए कोलियरी प्रबंधन की ओर से मजदूर को युनियन हड़ताल में शामिल होने की व्यवस्था कोलियरी प्रबंधन की ओर से की गई।



















