अंबिकापुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज  सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत वाड्रफनगर के हायर सेकेंडरी हाई स्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। 140 करोड़ जनता को मोदी जी अपना परिवार मानते हुए 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा।‌ मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज को 7 मई को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जीताकर सांसद बनाना है।चिंतामणी को दिया गया एक एक वोट नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगा। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाना था वैसे ही लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुलना चाहिए। सभी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीताना हैं।विधानसभा चुनाव में छ्तीसगढ़ की लबरा और ठग कांग्रेस की सरकार को सरगुजा संभाग में उखाड़ कर फेंका । वैसे ही लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकना है। सरगुजा संभाग की जनता ने मोदी जी की गांरटी पर भरोसा जताया और पूरी 14 सीटें भारतीय जनता पार्टी को दी। इसके लिए धन्यवाद देता हूं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!