![PicsArt_12-02-06.56.23.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/12/PicsArt_12-02-06.56.23.jpg?resize=660%2C357&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
सूरजपुर: कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कृषि उपज मंडी सूरजपुर, कंचनपुर, गणेशपुर, देवनगर सहित विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी के तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर टोकन काटने की जानकारी ली तथा सभी किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उसे ध्यान में रखकर व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान की गुणवत्ता का नमी मापी यंत्र से बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर समस्याओं से अवगत हुए तथा किसानों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात कही। उन्होंने किसानों को पुराने बारदाना के 25 रुपए दिए जाने की जानकारी दी। कलेक्टर डॉ सिंह ने सभी खरीदी प्रभारियों को खरीदी प्रभारियों को धान उठाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी की मात्रा, सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए टोकन कटने, छोटे-बड़े किसानों की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर धान खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरदाना की उपलब्धता, हमाल व्यवस्था, तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, कम्प्यूटर, पानी शौचालय, डेनेज, स्टैकिंग एवं त्रिपाल की व्यवस्था आदि व्यवस्था सुदृढ रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर व एसपी ने प्रशासन व पुलिस की टीम को कोचियों और बिचौलियों पर सतत निगरानी करने कहा है। उन्होंने सभी किसानों से कोरोना गाइडलाइन एवं मास्क अनिवार्य रूप से पहने हेतु समझाइश दी। इस दौरान कलेक्टर, एसपी, ने खरीदे गए धान को कंप्यूटर में प्रविष्टि करने के निर्देश दिए।