![IMG-20240528-WA0022](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240528-WA0022.jpg?resize=696%2C327&ssl=1)
बलरामपुर।बलरामपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भनौरा ग्रंथालय भवन में जिला पंचायत सीईओ व जनपद सीईओ रणवीर के मार्गदर्शन में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240528-wa00215802503923836527061-1024x540.jpg?resize=696%2C367&ssl=1)
कार्यक्रम में महिला बाल विकास सेक्टर सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वंय सहायता समूह के महिलाएं लाइब्रेरी में अध्यनरत छात्राएं करीब 150, महिलाएं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. मधु दीवान ने माहवारी संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं व बालिकाओं को माहवारी के प्रति जागरूक किया। बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरण कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संदेश दिया। बालिकाएं व महिलाएं अपने हाथों में लाल रंग लगाकर जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मनमती चेरवा, ललित घर्डे, आनंद कुमार, चंडीकेश्वर सिंह, मुन्ना पाल, आशा कुर्रे, पूर्णिमा मेहर, कालमती प्रसाद, सुपर्ना विश्वास, अर्पणा बेक, सुनीता चौबे, एएनएम आदि उपस्थित थे।