![IMG-20240605-WA0196](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240605-WA0196.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत गेउर हरितिमा पर एसडीओ आरएसएल श्रीवास्तव और रेंजर महाजन लाल साहू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार सुबह फलदार पौधा लगाया। यहां उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने की अपील की।
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीओ आरएसएल श्रीवास्तव और रेंजर महाजन लाल साहू ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।पर्यावरण का सीधा संबंध हमारे जीवन, हमारी सृष्टि से है। स्वच्छ-सुरक्षित पर्यावरण सभी प्राणियों के जीवन को सुगम बनाता है। आइए, अपनी सृष्टि की रक्षा हेतु पर्यावरण के संरक्षण के लिए संकल्पित हों।
पौधारोपण के दौरान एसडीओ आरएसएल श्रीवास्तव, रेंजर महाजन लाल साहू, डिप्टी रेंजर अशोक शुक्ला, डिप्टी रेंजर सुशील ठाकुर, रामचंद्र जायसवाल, अमृत प्रताप सिंह, राजेश बखला, धीरेंद्र सिंह, राजेंद्र मिश्रा, वन विभाग के कर्मचारी, गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।