बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सिंगचोरा में 20 हेक्टेयर वन भूमि से कब्जा हटाकर सिंगचौरा में 2710 और ब्लाक में 31245 पौधे रोपे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् जिले के विभिन्न स्थानों में लोगों के बीच अपनी मां के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में पौधे रोपित किये जा रहे हैं। इस अभियान अंतर्गत कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिले में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान जारी है। इसी कड़ी में वनमण्डलाधिकारी अशोक तिवारी के नेतृत्व में सिंगचोरा में महतारी वंदन योजना अंतर्गत फलदार व औषधियुक्त 2710 और ब्लाक में 31245 पौधे रोपे गये। निःसंदेह कहा जा सकता है कि इस अभियान से जुड़ने लोगों में जो उत्कंठा जाग उठी है, यह उनके मन में मां के प्रति अगाध प्रेम, श्रद्धा और आदर का परिचायक है। लोगों का अभियान के प्रति लगाव और योगदान एक पेड़ मां के नाम अभियान की सफलता में भी अहम साबित होगा। इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों से अपनी मां के प्रति सम्मान स्वरूप कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित, महतारी वंदन योजना के हितग्रहियों, आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में पौध रोपण कर अभियान में योगदान किया।

क्षेत्रीय विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने संबोधित करते हुए कहा कि जन-जन की भागीदारी से एक पेड़ मां के नाम अभियान में भी योगदान से पर्यावरण की सुरक्षा के क्षेत्र में कारगार सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति को हरियाली युक्त रखने एवं संरक्षित रखने के लिए सभी को एकजुटता के साथ आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राही भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। आम नागरिक भी इस अभियान में जुड़ अन्य लोगों को भी प्रेरित कर एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाए।
वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी ने कहा कि सिंगचोरा में 20 हेक्टेयर वन भूमि से कब्जा हटाकर 2710 और ब्लाक में 31245 पौधे रोपे गये। मानव जीवन पेड़ों के बिना संभव नहीं है। वन क्षेत्र को संरक्षित करना हमरा दायित्व है। एक पेड़ मां के नाम अभियान ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भू-जल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में सहायक होगा और हम आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण दे पाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताते हुए तिरंगा के प्रति सम्मान के लिए अभियान अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह में तिरंगा लहराने का आग्रह किया गया। पौधरोपण के दौरान वनमंडलाधिकारी अशोक तिवारी, उप वनमंडलाधिकारी आरएसएल श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, वन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी, गांव के ग्रामीण महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!