कोरिया: कोरिया जिले में अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर शुक्रवार को थाना चरचा क्षेत्र में तड़के सुबह कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया। इस अभियान में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस ने इस गश्त के दौरान 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें से 3 पर आबकारी अधिनियम, 6 पर 170 BNSS, 16 पर 128 BNSS और 2 आदतन अपराधियों पर 129 BNSS के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक रूप से गश्त की और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर कड़ी नजर रखना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना था। पुलिस ने किरायेदारों और मुसाफिरों की चेकिंग कर अपराध रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

इस गश्त के जरिए कोरिया पुलिस ने शहर में कानून का सख्त संदेश दिया, जिससे अपराधियों में भय और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!