![03_12_2022-murder_image_23242326](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/10/03_12_2022-murder_image_23242326.webp?resize=696%2C392&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/09/picsart_24-09-20_19-08-15-8592398878365034725175-636x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/12/picsart_24-12-03_19-10-56-9684920973869211968685-1024x883.jpg)
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज पुलिस थाना अंतर्गत जैतपुर में एक अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की हत्या कर दी गई। यह घटना जैतपुर के नीमा अस्पताल में हुई है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल आए थे। इन लोगों ने ड्रेसिंग के बाद डॉक्टर से मिलने की इच्छा जाहिर की और डॉक्टर के केबिन में दाखिल हो गए। केबिन में घुसते ही इन बदमाशों ने डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक मृतक डॉक्टर का नाम जावेद बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।