नगरवासियों में बहुत उत्साह देखा गया 

अभिषेक सोनी

बलरामपुर।छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के राजपुर महुआपारा में विजयादशमी के दिन हिंदू एकता मंच के द्वारा विशाल रावण दहन किया गया।अलग-अलग हिस्से में बुराई का प्रतीक रावण जलाया गया। वही नगरवासियों ने विजयादशमी के दिन नगर देवता की पूजा-अर्चना की। भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।

शनिवार को देशभर में विजयादशमी मनाई गई इस दिन का हिन्‍दुओं में खास महत्व है। विजयादशमी की त्योहार असत्‍य पर सत्‍य की जीत का प्रतीक है। इसी  दिन भगवान राम ने लंका के अधर्मी राजा रावण का वध किया था। वहीं दूसरी तरफ आज मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। नवरात्रि के नौ दिनों के बाद 10 वें दिन नौ शक्तियों के विजय के उत्‍सव के रूप में विजयादशमी मनाई जाती है।

राजपुर हाई स्कूल ग्राउंड सहित अलग-अलग हिस्से में बुराई का प्रतीक रावण जलाया गया। नगरवासियों में बहुत ही उत्साह देखा गया नगर में तीन भगवान राम, लक्षण, सीता माता, हनुमान की झांकी बनाई गई थी। नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।। रावण दहन के दौरान नगर सहित आसपास के जनप्रतिनिधि, महिलाएं, पुरुष, बच्चें शामिल हुए। लंका के रावण का तो भगवान राम ने वध कर दिया लेकिन महंगाई, भ्रष्‍टाचार, व्‍यभिचार, बेईमानी, हिंसा, भेदभाव, ईर्ष्‍या-द्वेष, पर्यावरण प्रदूषण, यौन हिंसा और यौन शोषण जैसे कई रूपों में आज भी रावण समाज में है,इसलिए आज उसे जलाया जाता है।

रावण दहन के दौरान आयुष अग्रवाल, यश अग्रवाल, अनुभव गुप्ता, मंत्र गोयल, पंकज ठाकुर, निशांत गुप्ता, कवज गोयल, अर्पित दुबे, मयंक गोयल, पीयूष गुप्ता, नमन बंसल, शिवन सोनी, प्रवीण गुप्ता, अंश गोयल, वंश अग्रवाल, समर्थ गुप्ता, कावेषय गोयल, रौनक गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!