अंबिकापुर:  ओबीसी महासभा सरगुजा जिला के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक 14 अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी होटल, अंबिकापुर में संपन्न हुई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष  राधेश्याम साहू के मार्गदर्शन में, प्रदेश उपाध्यक्ष  परशुराम सोनी और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 18 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाली मशाल रैली की रूपरेखा तैयार करना था।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यह मशाल रैली अंबिकापुर के पुराना बस स्टैंड से शुरू होगी और कादंबी चौक, महामाया चौक, संगम चौक होते हुए घड़ी चौक पर समाप्त होगी। रैली के बाद सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली में प्रदेश और सरगुजा संभाग के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

बैठक में  सुभाष साहू,कौन्तेय जायसवाल, आनंद यादव, पंकज गुप्ता,  उपेंद्र गुप्ता,  संतोष विश्वकर्मा,  राजेश सोनी,  शैलेंद्र शर्मा,  किरण सोनी,  दुर्गा शंकर दास,  किशोर कुमार गुप्ता,  बलराम साहू, अवधेश कुमार साहू, राकेश ठाकुर, सत्येंद्र ठाकुर समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों से सहयोग राशि जमा करने का अनुरोध किया गया है, जिसे कार्यकारी जिला अध्यक्ष  पंकज गुप्ता के पास जमा किया जाएगा। बैठक में यह भी अपील की गई कि सभी सदस्य महिला और युवा साथियों को शामिल करते हुए रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!