
मुंबई: मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में स्थित एक 12 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग ने इमारत से लगभग 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह आग कोहिनूर अस्पताल के सामने स्थित इमारत में लगी थी। बचाए गए लोगों में से 39 को दम घुटने की शिकायत के बाद विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
एक अधिकारी ने कहा कि आग इमारत के भूतल से शुरू हुई। आग भूतल तक ही सीमित रही, नहीं तो स्थिति भयावह हो सकती थी। कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कहा है कि रविवार को दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण पूर्व राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
मध्य और पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पूर्वोत्तर भारत में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 सितंबर तक, असम और मेघालय में 18 से 20 सितंबर तक भारी वर्षा हो सकती है।



















