सूरजपुर: नशा मुक्ति अभियान का कार्यक्रम एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम नया बस स्टैण्ड में आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया ने मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें पुलिस विभाग से डी.एस.पी. नंदनी सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई से जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, संरक्षण अधिकारी अखिलेश सिंह, चाईल्ड लाईन समन्वयक कार्तिक मजूमदार ने यात्रीयों को सम्बोधित किया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने नशा से होने वाले नुकसान के संबंध में बताया और कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार, समाज एवं देश को नाश कर रहा है। इससे बचे, धुम्रपान के लिए भी निर्दश जारी किये गये है। सार्वजनिक स्थानों में यदि कोई धुम्रपान या कोई नशा करता है तो वह अपराध करता है, उसे टोंके-रोकें, उन्होंने बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रखने के गुर बताये।

उप पुलिस अधीक्षक नंदनी ठाकुर ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज की स्थिति में नशे से कई घर तबाह हो रहे हैं। घरेलु हिंसा के मामले ज्यादा नशे के कारण आ रहें है। सड़क पर दुर्घटना को मामले में बढ़ोत्तरी नशे के कारण हो रही है। अधिकतम मौतें सड़क दुर्घटना में नशे के कारण हो रही है। अपराध में बढ़ोत्तरी भी नशे के कारण हो रही है। आये दिन नशे से लोग किसी की भी हत्या कर दे रहे हैं। अपराध में यदि रोक लगती है, तो नशे पर रोक लगानी पड़ेगी।

संरक्षण अधिकारी अखिलेश सिंह ने लोगों को बताया कि यह अभियान रायपुर, बिलासपुर के बाद सूरजपुर में चलाया जा रहा है। सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। नशे से अपराध बढ़ रहें हैं। कार्तिक मजूमदार चाईल्ड लाईन समन्वयक ने चाईल्ड लाईन के संबंध में लोगों को जानकारी दी और टोल फ्री नं0 1098 में बच्चों से संबंधित कोई शिकायत करने हेतु आह्वान किया।कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के हर गोविन्द चक्रधारी, गीता गिरी, कुमारी शितल सिंह, शोभनाथ राजवाड़े, रमेश साहू उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!