
अंबिकापुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर इकाई के द्वारा 151 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मल्टीपरपज विद्यालय मैदान से शुरू होकर स्वामी विवेकानंद चौक पर जा कर संपन्न हुई। इस भव्य तिरंगा यात्रा से पूरे अंबिकापुर शहर भारत माता की जय से गूंज उठा। इस भव्य तिरंगा यात्रा के अवसर पर नगर मंत्री रॉनी मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित में कार्य करने के साथ साथ राष्ट्रहित में भी अपना योगदान हमेशा से देता आया हैं। अभाविप का हर एक कार्यकर्ता देश में कोई भी अगर विकट परिस्थितियों उत्पन्न होती है उसका समाधान करवाने में हमेशा से अपना संपूर्ण योगदान देता आया हैं क्योंकि अभाविप का हर कार्यकर्ता अपने भारत देश के प्रति हमेशा समर्पण का भाव रखता हैं। अभाविप हमेशा देश के प्रत्येक व्यक्ति से यह आग्रह करता हैं कि वो सभी लोग हमेशा देश की अस्मिता की रक्षा करने में अपना योगदान दें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ध्वज के प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव और एकता को बढ़ावा देना है। हमे तिरंगा का सम्मान करना चाहिए और देश को आजाद करवाने ओर देश को सुरक्षित रखने के लिए जिन देशभक्तों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए उनके बलिदान को नही भुलाया जा सकता है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में शहीदों के प्रति और राष्ट्र के प्रति देश भक्ति व सम्मान पैदा करना है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से देश के लिए हर समय समर्पित रहने की अपील की। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगो ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाग लिया। पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उद्घोष के साथ गूंज उठा। तिरंगा यात्रा अंबिकापुर नगर के मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर गुरु नानक चौक महामाया चौक संगम चौक से होते हुए स्थानीय विवेकानंद चौक में संपन्न हुई कार्यक्रम के अंतिम में भव्य भारत माता की आरती के साथ भारत माता के जयकारों काका समापन किया गया। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक उज्जवल तिवारी द्वारा बताया गया की विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने 151मीटर लंबे इस विशाल तिरंगे को सड़कों पर ले जाते हुए शहर को रंगीन कर दिया।लंबे तिरंगा यात्रा को देखने के लिए लोग घरों बाहर निकले और पुष्प की वर्षा की। यह यात्रा युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत किया है।
कार्यक्रम के समापन में नगर अध्यक्ष प्रोफेसर अनुकूल द्विवेदी द्वारा नगर के आए हुए विभिन्न स्कूलों के शिक्षक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं, पुलिस प्रशासन व अन्य व्यवस्थाओं को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से जिला संयोजक उज्जवल तिवारी, प्रदेश तकनीकी सह प्रमुख गोपाल सिंह, अविनाश मंडल, रोहन मंडल, नगर सह मंत्री सृष्टि सिंह ,आस्तिक सिंह, सिद्धार्थ यादव, लक्की सिंह, रिया सिन्हा, राकेश गुप्ता, युगांत दुबे,विवेक राजवाड़े, कैफ खान, राहुल अग्रवाल, हरिश, विवेक, सत्यम, नूरे , शशांक व छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे।



















