
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जगह-जगह छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। इस दौरान कोंडागांव जिले में जल संसाधन विभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता के सरकारी निवास पर ACB की टीम ने छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान 50 हजार कैश बरामद किया गया है।……. इस लिंक से पूरी पढ़िए .जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
सरगुजा में ACB की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर निवेश कार्यालय के सहायक संचालक और सहायक मानचित्रकार को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों अधिकारियों ने अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने के लिए शिकायतकर्ता से 35000 रुपए की मांग की थी।परेशान होकर शिकायतकर्ता ने ACB अंबिकापुर को इसकी शिकायत की। शुक्रवार दोपहर ACB की टीम ने दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को ACB की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।…….. इस लिंक से पढ़ें पूरी खबर…ACB की कार्रवाई: 35000 रिश्वत लेते सहायक संचालक और सहायक मानचित्रकार गिरफ्तार
बिलासपुर में एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर आरआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। जमीन से संबंधित काम कराने के एवज में आरआई ने एक लाख की मांग की थी।बिलासपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ आरआई संतोष देवांगन को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। …….. इस लिंक से पढ़े पूरी खबर…. जमीन काम के एवज में मांगे थे एक लाख रुपए, एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए आरआई को रंगेहाथ किया गिरफ्तार
रायगढ़ में डिप्टी रेंजर को 5000 रू० रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने का डर दिखाकर 8,000 रू० रिश्वत की मांग की गई थी। ड्यूटी रेंजर को 3000 पूर्व में दे दिया गया था। शेष राशि 5000 रू० लेते आरोपी मिलन भगत, डिप्टी रेंजर, घरघोड़ा रेंज को रंगे हाथों पकड़ा गया। जिससे गिरफ्तार किया गया है।….. इस लिंक से पढ़े पूरी खबर…..ड्यूटी रेंजर रिश्वत लेते गिरफ्तार,जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने का डर दिखाकर 8 हजार रुपए की रिश्वत की थी मांग….ACB ने रंगे हाथ पकड़ा



















