![kca_1646253140.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/03/kca_1646253140.jpg?resize=696%2C515&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
कांकेर: जिले में बुधवार रात पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक में सवार पिता-पुत्री और महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस जवान मारपीट के एक आरोपी को वाहन से लेकर जा रहे थे। तभी आरोपी ने वाहन की स्टेयरिंग घुमा दी, जिसके चलते वाहन बाइक से भिड़ गया। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी और उनके पिता नदी में जा गिरे। गोताखोरों की टीम नदी में गिरे लोगों को ढूंढने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती रही। गुरुवार सुबह पिता और बेटी के शव बरामद हो गए।
जानकारी के आरोपी ने स्काॅर्पियो की स्टेयरिंग घुमा दी। इसके चलते विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को वाहन ने जोर की टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और अधेड़ नदी में जा गिरे। इनकी तलाश में देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। सुबह दोनों का शव बरामद हो गया है।
बताया जा रहा है कि नदी में करीब 15 फीट से अधिक पानी है। हादसे में वाहन सवार 2 जवान और आरोपी को भी चोट आई हैं। अस्पताल में उपचार चल रहा है।