
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के महेवा गांव में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में लोग तालाब पर इकट्ठा हुए थे, इसी दौरान एक युवक नारियल लेने के लिए पानी में उतरा और गहरे पानी में चला गया। युवक की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार महेवा गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुभम धुर्वे पिता धर्मसाय धुर्वे (20) तालाब में नारियल लेने उतरा था। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



















