
अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने लज्जा भंग करने और महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लखनपुर थाना पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के तहत आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार युवती ने लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज करायई कि मार्च 2023 में मोहनपुर निवासी रिकेश पैकरा ने बुरी नीयत से उसका पीछा कर उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की और उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। उस समय प्रार्थिया की चाची ने मौके पर आकर उसे बचाया। आरोपी ने प्रार्थिया के साथ लगातार छेड़छाड़ जारी रखी। 7 सितंबर 2024 को आरोपी ने प्रार्थिया के घर की दीवार पर अश्लील बातें लिखकर उसे बदनाम करने की कोशिश की इस शिकायत पर लखनपुर थाने में अपराध क्रमांक 222/24 के तहत धारा 74, 75, 76, 77, 78(2), 356(2), 332(सी) बी.एन.एस. का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान दर्ज किए। सतत प्रयासों के बाद आरोपी रिकेश पैकरा (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सबूत पाते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में लखनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक नेतराम, और आरक्षक जानकी प्रसाद राजवाड़े, बंदे केरकेट्टा, राकेश यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



















