
अंबिकापुर: अनाचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज किया गया। आरोपी अहमद हुसैन द्वारा 11 नवंबर 2019 को समीर कॉलोनी सुभाष नगर ले जाकर आपत्तिजनक फोटो को दिखाकर कई बार जबरन बलात्कार किया। बातचीत एवं मिलने से मना करने पर पीड़िता की बहन को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो खींचकर परेशान करने लगा। जिसपर जांच विवेचना लिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन “गूंज” चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर कलीम खान के द्वारा टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु सतत प्रयास किया जा रहा था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से अनाचार के आरोपी अहमद हुसैन निवासी बरियों को गिरफ्तार किया गया एवं घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सिम आरोपी से जप्त किया गया। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



















