
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी अंतर्गत आरा गांव में पानी विवाद को लेकर एक वृद्ध को 11 लोंगो ने साढ़े सात माह पहले घर में घुसकर मारपीट किया था। बरियों अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। तीन दिन बाद वृद्ध की मौत हो गई थी। पुलिस ने 11 लोंगो के विरुद्ध हत्या केस दर्ज किया था। पुलिस हत्या के 10 आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पुलिस ने बताया कि ग्राम आरा निवासी 100 वर्षीय नवीन मिया पिता सलामत मिया को पानी विवाद पर 23 मार्च को गांव के ही इस्लामुद्दीन, ताजुद्दीन, फिरदौस अहमर, आलमगीर, गुलाबपीर, रमजान, रिजवान, शहजाद, फ़रियाद, अरमान व फरीद ने घर में घुसकर मारपीट किया था। पुलिस ने 11 लोंगो के विरुद्ध धारा 147,149, 294, 506, 323, 452, 325 के तहत केस दर्ज किया था। वृद्ध की तीन दिन बाद दोपहर 12 बजे वृद्ध की मौत हो गई थी। पुलिस ने 11 लोंगो के विरुद्ध हत्या की धारा 302 केस दर्ज किया था। इसी बीच आरोपी गुलाबपीर की मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को 10 लोंगो को गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा गया।



















