सीतापुर/रूपेश गुप्ता: ईडी की छापेमारी के दौरान भ्रष्टाचार की जद में आये अधिकारियों को बचाने का आरोप लगा भाजयुमो ने शहीद भगत सिंह चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।इस संबंध में भाजयुमो ने कहा कि प्रदेश में उच्च पद पर बैठे अपने चहेते अधिकारियों के जरिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में लूट मचा रखी है।खनिज संपदा के आड़ में मुख्यमंत्री के चहेते अधिकारी जमकर भ्रष्टाचार कर रहे है।ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध जब ईडी कार्रवाई करती है तो मुख्यमंत्री विरोध पर उतर आते है।जिससे यह साबित होता है कि ऐसे अधिकारियों को सरकार का समर्थन हासिल है।जिसका भाजयुमो विरोध करती है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रवण दास प्रभात खलखो पार्षद भोला मिंज पार्षद विक्की नामदेव धर्मेंद्र अग्रवाल भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र इलू गुप्ता दीपक दास आशीष गुप्ता प्रद्युम्न पैंकरा निखिल सिंग समेत अन्य भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!