
अंबिकापुर: सरगुजा जिले के गांधीनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने के मामले मे आरोपी को चंद घंटे मे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया का जानपहचान शिवधारी कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार पाण्डेय से हुआ था।जो कृष्ण कुमार पाण्डेय प्रार्थिया के घर आना जाना भी करता था, इसी बीच घटना 11अक्टूबर कों कृष्ण कुमार पाण्डेय प्रार्थिया कों अपने मोटरसायकल मे बैठाकर सरगवां स्थित मकान मे ले गया जहा आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ जबरन अनाचार किया गया एवं उसके बाद से लगातार समय समय पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया कों अन्यत्र अन्यत्र जगह ले जाकर लगातार जबरन अनाचार किया है।साथ ही सम्बन्ध मे रहने के दौरान अलग अलग किस्तों मे कुल 230000 रुपये भी लिया था 31 मार्च कों प्रार्थिया द्वारा शादी करने की बात एवं रकम वापसी करने की बात बोलने पर कृष्ण कुमार पाण्डेय द्वारा प्रार्थिया कों अपने सरगवां स्थित मक़ान मे ले जाकर जबरन अनाचार किया साथ ही शादी किसी अन्य लड़की के साथ तय होने की जानकारी दिया हैं तो प्रार्थिया कों झांसा देकर जबरन अनाचार किये जाने के मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। पुलिस इस ममामले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



















