सूरजपुर : कृषि विभाग सूरजपुर द्वारा खरीफ 2023 में जिले के कृषकों को गुणवत्ता युक्त आदान सामग्री (बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक) की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं प्रदीप कुमार एक्का उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में गठित जिला स्तरीय निरीक्षण टीम द्वारा 01 अगस्त को किसान सेवा केन्द्र सूरजपुर का निरीक्षण किया गया जिसमें उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया साथ ही विक्रय प्रतिबंधित किया गया। वहीं संतोष कृषि सेवा केंद्र सूरजपुर में लाइसेंस की वैधता समाप्ति पश्चात बिना नवीनीकरण के कीटनाशक का विक्रय करते पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस सहित विक्रय प्रतिबंधित किया गया।

इसी प्रकार तीन अगस्त को दल द्वारा यादव जनरल स्टोर गणेशपुर विकास खण्ड रामानुजनगर का निरीक्षण में उर्वरक व्यवसाय में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। विकास खण्ड प्रेमनगर में कृषि सेवा केंद्र कर्मीटिकरा प्रेमनगर के निरीक्षण में बीज व्यवसाय में नियमों का पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इस कार्यवाही करने में डी.एस. पैंकरा सहायक संचालक कृषि एवं जिला नोडल अधिकारी, संदीप सिन्हा सहायक संचालक कृषि एवं जिला निरीक्षक, आर एल भारिया सहायक संचालक कृषि एवं निरीक्षक, सत्येन्द्र कुमार भगत उर्वरक एवं पौध संरक्षण कक्ष प्रभारी, धीरेंद्र कुशवाहा बीज कक्ष प्रभारी, मनीष सिंह, संजय मिंज सहायक के द्वारा किया गया है। विभाग द्वारा जिले के सभी किसान बंधुओं से अपील किया गया है कि कृषि आदान सामग्री का क्रय कृषि विभाग से लायसेंस प्राप्त विश्वनीय विक्रय प्रतिष्ठानों से करें तथा अपनी सामग्री की रसीद अवश्य प्राप्त करे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!