अम्बिकापुर: कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में सरगुजा जिले में बिचौलियों की सक्रियता रोकने के लिए तथा अमानक धान की खरीदी रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार धान खरीदी केंद्रों में मॉनिटरिंग कर रहे हैं। धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अम्बिकापुर के तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी ने गुरूवार को धान खरीदी केंद्र सुखरी में 110 बोरी अमानक धान को निरस्त कर किसान का रकबा समर्पण कराया।

इसी तरह धान खरीदी केंद्र खम्हरिया में 16 बोरी धान अमानक पाया गया जिसे किसान को वापस किया गया। तहसीलदार श्री मंडावी ने बताया कि अम्बिकापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले 6 धान खरीदी केंद्रों में आज तक धान उपार्जन से संबंधित 26 प्रकरण बनाये गए हैं। कार्यवाही में कुल 8999 बोरी धान शामिल है। इनमें से कुछ धान को जब्त कर मंडी के सुपुर्द किया गया तो कुछ धान को अमानक की श्रेणी में रखकर वापस किया गया। जब्ती तथा अमानक धान की मात्रा लगभग 3400 क्विंटल होगी। कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति के ऊपर एफआईआर की कार्यवाही भी की गई इसके साथ ही एक व्यक्ति का पिकअप जब्त कर मंडी के सुपुर्द किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!