जगदलपुर: गृह मंत्री अमित शाह के  बस्तर दौरे के बाद माओवादी मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना के कोठागुडेम जिले में 86 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के माओवादी शामिल हैं।

इन माओवादियों ने कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं।इनमें एरिया कमेटी मेंबर (ACM), पार्टी मेंबर, मिलिशिया मेंबर, कमेटी सदस्य, DAKMS/KMS सदस्य, CNM और GRD के सदस्य भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह आत्मसमर्पण अभियान माओवादियों के नेटवर्क पर बड़ा आघात है।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि गृह मंत्री अमित शाह के सख्त संदेश और लगातार दबाव के चलते माओवादियों का मनोबल टूटा है और वे मुख्यधारा में लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!