
सुरजपुर – सूरजपुर जिले के ओडगी जनपद अंतर्गत जिला पंचायत उपचुनाव मे भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमन विजय प्रताप सिंह की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर एवं सुमन विजय प्रताप सिंह के जीत के बाद प्रथम ओडगी आगमन पर ओडगी मंडल के कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।
विकास खंण्ड ओडगी के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 चांदनी बिहारपुर से निर्वाचित सदस्य विजय प्रताप सिंह के निधन के बाद खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव मे सत्ता मे होते हुए भी कांग्रेस को मुंह की खानी पडी। क्योकि इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रहते हुए विजय प्रताप सिंह का क्षेत्र के प्रति समर्पण और कार्य को देखते हुए लोगो का इनके प्रति रूझान एवं ओडगी और चांदनी बिहारपुर के कार्यकर्ताओ की मेहनत से भारी बहुमत से उनकी धर्मपत्नी सुमन विजय प्रताप सिंह विजयी हुई।
वही टेबुलेशन मे जनपद पंचायत ओडगी पहुंची चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमन विजय प्रताप सिंह का जीत के बाद प्रथम ओडगी आगमन पर भव्य रूप से ओडगी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा जनपद कार्यालय से गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल नगर भ्रमण कर स्वागत किया गया। इसके बाद ओडगी से कुदरगढ देवी धाम तक रैली निकाल कर कुदरगढ मे माथा टेक आशिर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल अजजा मोर्चा प्रदेश महामंञी सत्यनारायण सिंह किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलराम सोनी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशिष प्रताप सिंह जिला मिडिया प्रभारी प्रदीप द्विवेदी विजय गुर्जर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीरज गुर्जर भाजयुमो महामंञी अरूण सिंह भाजपा महामंञी केशव सिंह प्रवीण गुर्जर उपाध्यक्ष संतोष सिंह युवा नेता शशांक प्रताप सिंह लव दुबे संदीप तिवारी अजा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र भारती महिला मोर्चा अध्यक्ष विनिता यादव किसान मोर्चा जिला मंत्री विभीषण यादव सोहन कुर्रे संधारी यादव प्रवीण गुप्ता आशिष गुर्जर एवं भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















