
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ब्लाक स्तरीय बैठक कमलचंद कुशवाहा के निवास पर जिला उपाध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से कमलचंद कुशवाहा को ब्लॉक अध्यक्ष व रामलाल कुशवाहा को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।
उद्बोधन में नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष कमलचंद कुशवाहा ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वासों व रूढ़ीवादी प्रवृति को दूर कर देश एवं राज्य में हो रहे बदलावों को देखते हुए उसके अनुरूप समाज के प्रत्येक व्यक्ति को चलते हुए स्वयं के एवं राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। हम जब तक संगठित नहीं हैं तब तक हम शक्ति विहिन हैं, हमें संगठित होकर अपनी पहचान को धरातल पर लाना होगा। संगठित होने के उपरान्त समाज हित में कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक संगठन का एक सिपाही होता है, उसे बिना किसी भेदभाव के समाज हित में कार्य करने हेतु तत्पर एवं हमेशा तैयार रहना चाहिए।
इस बैठक में मणिशंकर कुशवाहा, धर्मराज कुशवाहा, पवन कुमार सिंह, आनन्द भूषण मेहता, रामलाल कुशवाहा, अरविन्द कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, शिवनारायण कुशवाहा, रामवृक्ष कुशवाहा, मोती सिंह कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, लालाजी कुशवाहा, सुनिल कुमार सिंह, राजेश कुशवाहा, संतोष सिंह कुशवाहा, लालमनी कुशवाहा, पृथ्वी कुशवाहा आदि उपस्थित थे।



















