
नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की चर्चा अभी तक बनी हुई है। तीन दिनों तक चले इस इवेंट ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी। सभी को लगा कि अंबानी की ये पार्टी अब खत्म हो गई है, लेकिन ऐसा है नहीं, क्योंकि एक बार फिर स्टार्स गुजरात के जामनगर पहुंचे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक चला। जहां फिल्म और उद्योग जगत से कई नामी चेहरे पहुंचे थे। पार्टी खत्म होने के बाद सभी स्टार्स 4 मार्च को अपने- अपने घरों के लिए रवाना हो गए।
सलमान खान, शाह रुख खान, जाह्नवी कपूर और रणवीर सिंह ने रिलायंस की इस पार्टी में परफॉर्मेंस दी। इनके अलावा सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपनी खूबसूरत आवाज में गाना गाया। किंग खान ने अपनी फिल्म मोहब्बते का डायलॉग एक लड़की थी दीवानी से… रिक्रिएट किया।
सलमान खान ने अंबानी की इन म्यूजिकल नाइट में सुल्तान के गाने जग घूमेया पर परफॉर्म किया। वहीं, रणवीर सिंह ने बाजीराव मस्तानी के गाने मल्हारी पर जबरदस्त डांस किया। सोशल मीडिया पर अंबानी की इस दूसरी पार्टी के वीडियो छाए हुए हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिनों तक चली प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना, एकॉन, दिलजीत दोसांझ, लकी अली समेत कई पॉपुलर सिंगर्स ने परफॉर्म किया था। वहीं, बॉलीवुड से शाह रुख खान, सलमान खान के अलावा आमिर खान, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, सारा अली खान, सैफ अली खान समेत कई स्टार्स शामिल हुए।
Ranveer aingh performing at jamnagar♥️🔥 pic.twitter.com/YV97GLp5fx
— fatiim (@fatiim_9RS) March 6, 2024



















