अम्बिकापुर: समर्थन मूल्य में जिले के लिए निर्धारित अनुमानित लक्ष्य से 10170 मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु 31 जनवरी की स्थिति में 46 उपार्जन केंद्रों में कुल 2 लाख 16 हजार 815 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य में हुई है जबकि अनुमानित लक्ष्य 2 लाख 6 हजार 645 मीट्रिक टन है।
जिला विपणन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने जिले के 49 हजार 613 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 41 हजार 76 किसानों ने अपना धान बेच लिया है जो कुल पंजीकृत किसानों का 82 प्रतिशत है। अब तक खरीदे गए धान का 37.26 प्रतिशत का उठाव मिलर्स द्वारा किया गया है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की उत्तम व्यवस्था होने से किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में सुविधा हो रही है। इससे किसान जल्दी धान बेच रहे हैं। अब धान खरीदी में केवल 5 कार्य दिवस ही शेष है। अब तक 4 फरवरी तक की खरीद के लिए शेष किसानों को टोकन भी जारी कर दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!