![PicsArt_02-02-07.18.06.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/02/PicsArt_02-02-07.18.06.jpg?resize=660%2C326&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
अम्बिकापुर: राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत जिले के 3340 भूमिहीन मज़दूरों को प्रथम किश्त की राशि 66 लाख रुपये मिलेगी। राजधानी रायपूर में योजना का शुभारंभ 3 फरवरी को सांसद राहुल गांधी करेंगे।
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत राज्य शासन पात्र मजदूरों को सालाना 6 हजार रुपये तीन किश्तों में प्रदान करेगी। 3 फरवरी को योजना के शुभारम्भ के साथ प्रथम किश्त की राशि का अंतरण किया जाएगा।