अम्बिकापुर: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंगेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, बालक बतौली, बालक लखनपुर, धौरपुर लुंड्रा, नर्मदापुर मैनपाट, देवगढ़ सीतापुर एवं कन्या उदयपुर में विभिन्न संविदा भर्ती हेतु साक्षात्कार 2 एवं 3 फरवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार दो पालियों में जिला शिक्षा अधिकारी, सह जिला परियोजना अधिकारी आरएमएसए कार्यालय परिसर अम्बिकापुर में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार प्रथम पाली में प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 फरवरी 2022 को प्रथम पाली में व्याख्याता गणित हिन्दी माध्यम एवं अंग्रेजी माध्यम के लिए तथा द्वितीय पाली में व्याख्याता गणित अंग्रेजी माध्यम तथा जीव विज्ञान हिन्दी माध्यम के लिए साक्षात्कार होगा। इसी प्रकार 3 फरवरी 2022 को प्रथम पाली में व्याख्याता भौतिकी अंग्रेजी माध्यम, व्याख्याता अंग्रेजी व संस्कृत तथा द्वितीय पाली में शिक्षक अंग्रेजी, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम व सहा शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम के लिए साक्षात्कार होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!