
अंबिकापुर: केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के अधीक्षक ने बताया है कि दरिमा थाने के अंतर्गत विचाराधीन दण्डित बंदी सेवक राम बाबूलाल पिता देवचरण निवासी पोड़ी खुर्द माझापारा केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दण्डित था वह विगत 23 जून 2021 को केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में प्रविष्ट हुआ था। उक्त बंदी जेल चिकित्सक की परामर्श पर 20 जनवरी 2022 को रात्रि 11ः40 बजे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान रात्रि 12ः48 बजे बंदी की मृत्यु हो गई थी।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में डिप्टी कलेक्टर सी.एस.पैंकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें विभिन्न बिन्दुओं की जांच करने के निर्देश दिए गए है। उनसे कहा गया है कि मृतक बंदी सेवक राम कब और कैसे मृत घोषित हुआ है। मृतक का स्वास्थ्य कब और किन कारणों से खराब था। बंदी की मृत्यु के लिए दोषी कौन-कौन हैं। क्या मृत्यु की घटना को रोका जा सकता था। नियुक्त जांच अधिकारी से 14 फरवरी 2022 तक जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए गए हैं।



















