![Picsart_22-11-13_12-07-50-918.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/Picsart_22-11-13_12-07-50-918.jpg?resize=440%2C197&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर में राष्ट्रीय विधिक प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वधान में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ जागरूकता अभियान के तहत कस्तूरबा बालिका आश्रम व पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर जागरूकता अभियान के क्रम में लोगों को जागरूक किया।
नगर पंचायत वार्ड 11 में संचालित कस्तूरबा बालिका आश्रम व पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने नगर में जागरूकता रैली निकालकर स्लोगन लिख मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा ” सीसी बोतल फोड़ो दारू पीना छोड़ो ” रैली में स्कूल के छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जागरूकता रैली को देखते हुए थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने पुलिस की ड्यूटी लगाई थी रैली में श्याल लाल भगत, रिंकू कश्यप, अनुपमा कपूर, आश्रम के शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221113-WA0073.jpg?resize=696%2C313)