![Picsart_24-05-24_17-53-17-798](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/05/Picsart_24-05-24_17-53-17-798.jpg?resize=440%2C257&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
अंबिकापुर: अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी के पास ट्रक के नीचे आकर एक अज्ञात युवक ने अपनी जान दे दी है। दरअसल अंबिकापुर शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में उसे वक्त अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। जब गांधी चौक पर रेड सिग्नल की वजह से खड़ी ट्रक के नीचे एक अज्ञात युवक आ गया। जब तक ट्रक चालक को पता चल पाता तब तक ट्रक अज्ञात युवक के ऊपर चढ़ चुका था। इधर स्थानीय लोग भी उसे भागते हुए निकलने का प्रयास करने पहुचे। तब तक रेड से ग्रीन सिग्नल होने की वजह से ट्रक भी अपने गंतव्य स्थान की ओर जाने लगा था। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। इधर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंच कर अज्ञात युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।