![PicsArt_12-06-06.13.54.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/12/PicsArt_12-06-06.13.54.jpg?resize=660%2C365&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
अम्बिकापुर: कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में कोविड टेस्टिंग तथा कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। समर्थन मूल्य में धान बिक्री के लिए आने वाले सभी किसानों का पहले कोविड टेस्ट किया जा रहा है। उसके उपरांत कोविड नेगेटिव आने पर आवश्यकतानुसार कोविड का टीका भी लगाया जा रहा है।
राज्य सरकार से जारी आदेशानुसार सभी धान उपार्जन केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा 100 प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कोविड संक्रमण के बढ़ते दर को देखते हुए सभी लोगों को टीकाकरण लगवाना तथा कोविड अनुरूप नियमों का पालन करना अनिवार्य हो गया है। धान खरीदी केंद्रों में प्रवेश हेतु किसानों को मास्क लगाना अनिवार्य है।