आशीष कुमार गुप्ता
बतौली/ सेदम: छत्तीसगढ़ प्रदेश रौनियार समाज कल्याण के नए प्रदेश अध्यक्ष बतौली निवासी अशोक कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से बनाया गया है जिससे बतौली सहित शुभचिंतकों द्वारा अशोक कुमार गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।

रौनियार समाज कल्याण के नए प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जशपुर के बगीचा में प्रदेश संयोजक कैलाश गुप्ता की मुख्य अतिथि में एवं रामचरण गुप्ता की वशिष्ठ अतिथि में सभी गतिरोधों को दूर करते हुए समिति के समस्त फाउंडर मेंबर समाज के प्रदेश पदाधिकारीयों , जिलाअध्यक्षों प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ रोनियार समाज कल्याण का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, संयोजक प्रमोद कुमार गुप्ता तुरंगाखार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणपत प्रसाद गुप्ता ,कोषाध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता कापु, सचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता बगीचा, युवा अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता रामानुजगंज ,युवा महासचिव पंकज कुमार गुप्ता अम्बिकापुर सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!