रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अगले तीन दिसंबर को होने जा रही मतगणना के लिए अपने एजेंटों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। यह 30 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालय संगठन में विधानसभावार चलेगा।पहले दिन कोंडागांव, जगदलपुर, बेमेतरा, दुर्ग शहर, सारंगढ़, रायगढ़ और मनेन्द्रगढ़ के जिला मुख्यालयों में मतगणना एजेंट्स (अभिकर्ताओं) को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। सभी 90 विधानसभा में प्रशिक्षण चलेगा। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों में कांग्रेस के कर्ज माफी योजना और धान की कीमत 3200 प्रति क्विंटल और 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी को लेकर भारी उत्साह है। किसान बड़ी बेसब्री से कांग्रेस की फिर सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं।

किसानों ने भाजपा के घोषणा पत्र और मोदी की गारंटी पर भरोसा नहीं किया। किसानों को पता है कि भाजपा सिर्फ किसानों को धोखा देती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 2018 में किसानों से किये हर वादे को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत जो मिल रहा है देश के किसी अन्य राज्यों के किसानों को नहीं मिल रहा। भाजपा शासित राज्यों में किसान 1200 रुपये और 1300 रुपये की दर पर धान बेचने मजबूर हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!