
सूरजपुर: कलेक्टर एस. जयवर्धन के दिशा निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश साहू के मार्गदर्शन मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अंतर्गत 24 फरवरी से 08 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन जिले में विभिन्न स्तरों में आयोजित किया जाना है। इसी क्रम में कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में किया गया, कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी इंन्द्र कुमारी तिवारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने लिंग भेद, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध बाल विवाह विषय पर अपने विचार रखे मनोज जायसवाल ने बच्चों को भ्रूण हत्या के संबंध में बताया कि हमारे देश में लैंगिक असमानता इतना बढ़ गया है कि आज कई समाज में लड़कियों की कमी महसूस हो रही है लिंग परीक्षण कराना गैर कानूनी जुर्म है उसके बाद बावजूद लोग दो बेटी होने के बाद तीसरी संतान पुत्र हो सके इसके लिए लिंग परीक्षण कराते हैं और तीसरी संतान लडकी होने पर गर्भ में ही मार दिया जाता है यह पहले सिर्फ शहरों में कराया जाता था, लेकिन अब गावं गांव में फैल गया है। हमे अपने घर में जागरूक करना है बेटियां किसी से कम नहीं है। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति भी महिला है महिलाएं सभी सेक्टर में आगे आ रही हैं सभी क्षेत्र को आगेे बढ रही है पढने में आज लडकियां लडको से आगे है देश के सर्वश्रेष्ठ परीक्षा यू.पी.एस.सी. में छात्राएं कई वर्ष से टॉप कर रही हैं आज हम शपथ लेंगे की हम अपने समाज गांव, शहर सब से लिंग भेद को हटायेंगे। बाल विवाह भी आज कल छात्राओं का कर दिया जाता है छात्राएं पढेगी तो सभी बीमारी का इलाज केवल और केवल शिक्षा में है। शिक्षा एक ऐसी चाबी है जिससे सभी समस्या रूपी ताला खुलने वाला है। खूब पढे ओर खूब बढें।
इन्द्र कुमारी तिवारी ने छात्राओं को घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी। घर के अन्दर महिलाओं के ऊपर कई प्रकार सम्बंध में जानकारी दी। घर के अंदर महिलाओं के ऊपर कई प्रकार की हिंसा हो रही है। महिलाओं को दहेज प्रताड़ना का दंश झेलना पड रहा है। महिलाएं पुरुषों से प्रताड़ित हो रही है महिलाओं के सुरक्षा के लिए कई प्रकार के कानून बनाए गए हैं सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को पांच प्रकार की सुविधाएं प्रदान किये जा रहे हैं।
सरस्वती शिशु मंदिर में लिंग भेद पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओ को प्रमाण पत्र एवं इनाम प्रदान किया गया, छात्राओं में सवाल जवाब, प्रश्नोत्तरी भी किया गया और उन्हे कई और जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, महिला संरक्षण अधिकारी इन्द्र कुमारी तिवारी, प्राचार्य कैलाश यादव, जितेन्द्र दुबे, शोभा सिन्हा, सरोज यादव, अनिल गुप्ता, सनद कुमार पाण्डेय, संजय राजवाडे अनिल मिश्रा बबिता खील उपस्थित थे।



















