बलरामपुर: पुलिस मुख्यालय से जारी हुए आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जिले के 4 सहायक उपनिरीक्षक को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए उप निरीक्षकों से कहा गया कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई है, बेहतर ढंग से ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ पुलिस एवं आमजन के बीच तालमेल बैठाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। पदोन्नत हुए सहायक उपनिरीक्षक मनोज सिंह, राजेश शाह, बसंत कुमार एवं अर्जुन यादव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सुशील कुमार नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राइम) जितेंद्र खूटे द्वारा उनके कंधों पर स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!