
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर जिले के 49 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है।धान खरीदी केंद्रों में प्रशासन के द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई की समुचित व्यवस्था है इसके साथ ही किसानों की सुविधा को देखते हुए शीघ्रता से भुगतान हेतु माइक्रो एटीएम आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। शासन के द्वारा समर्थन मूल्य पर के धान खरीदी होने से किसानों में खुशी व्याप्त है।जिले में 51 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 59295.44 मीट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है। साथ ही अब तक 963 मीट्रिक टन का डीओ जारी हो चुका है और 171 मीट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है।
जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में 592074.40क्विंटल धान की खरीदी
कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से सुचारू रूप से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक 49 समितियों में कुल 592074.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।जिले के सहकारी समिति जिले के सहकारी समिति कपिलदेवपुर में 9607.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बादा में 5053.20, कुसमी में 10193.20, जवाहरनगर में 3199.20, कामेश्वरनगर में 23941.20 , कोदवा 4409.20, गोपालपुर में 7593.60, भेंडरी 5788.40, चांदो में 13423.60, जमड़ी में 32544.40, जिगड़ी में 5868.40, जोकापाट (भरतपुर) में 1779.60, डूमरपान में 13620, डिण्डो में 17929.60, डीपाडीह में 4772, डोंगरो में 7576.80, गांजर में 5993.20, त्रिकुण्डा में 20676.80, बगरा में 12871.20, तातापानी में 14175.20, धंधापुर में 10778.40, डौरा में 11926.40, पस्ता में 6555.20, बड़कागांव में 17440.40, बरतीकला में 16652, बरदर में 10878.80, आरा में 3003.60, बरियों में 11362.40, बलंगी में 11277.20, बलरामपुर में 13691.60, बसंतपुर में 16223.20, भुलसीकला में 3092, भंवरमाल में 18567.20, रामानुजगंज में 13506, महाराजगंज में 18546.40, महावीरगंज में 12576.40, विजयनगर में 20465.20, रघुनाथनगर में 13002.80, रनहत में 13528.40, राजपुर में 17650.40, दोलंगी 9672, रामचन्द्रपुर में 10006, रामनगर में 18998, वाड्रफनगर में 12364.80, स्याही में 12823.20, विरेन्द्रनगर में 18225.20, सरना में 15825.60, सेवारी में 12051.60 एवं सामरी में 1247.60 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।राज्य शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल एवं प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। और धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातें में राशि प्राप्त हो रही है।
अवैध धान के परिवहन पर की जा रही निरंतर कार्यवाही
इसके साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले में 21 चेकपोस्ट बनाए गए है और कुल 25 प्रकरण बनाए गए जिसमें से 1320.40 क्विंटल धान एवं 24 वाहन जप्त किया गया ।
किसानों के लिए बनाया गया सहायता केंद्र
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी अवधि में कृषकों के सहायता हेतु कंट्रोल रूम जिला स्तर पर बनाया गया है जहां कृषक व अन्य व्यक्ति धान खरीदी से संबंधित शिकायत / सहायता / सुक्षाव हेतु जिला स्तरीय नम्बर 8964071816 में दर्ज करा सकते है। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।उक्त नम्बर पर प्राप्त शिकायत ,सहायता , सुझाव पर जिले के अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की जावेगी।



















