
सुरजपुर/दीपेश कुशवाहा: शनिवार को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में ज्ञान, कला, विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी और छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वस्त्रों में सज-धज कर पूरे विधि-विधान के साथ उनकी आराधना की। इस दौरान शिक्षकों ने बसंत पंचमी के बारे में अवगत कराया।
रामनगर स्थित जय अम्बे पब्लिक हाई स्कूल के प्राचार्य बोधन राम राजवाड़े ने कहा आज के दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए। इससे हमारी बुद्धि निर्मल रहती है और सकारात्मक सोच का विकास होता है। इस दौरान यज्ञ का आयोजन कर विश्व शांति की कामना की गई।
इस मौके पर प्राचार्य बोधन राम राजवाड़े,कृपा शंकर, विफल राम राजवाड़े, मुना राम राजवाड़े ,राजकुमार परशुराम, सुनीता, महेशिया ,तारा, सरोज,सहित स्टाफ गण एव 9वी व 10 वी के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।



















