
सूरजपुर: जनपद पंचायत प्रेमनगर के ग्राम पंचायत नवापाराखुर्द के हितग्राही देवराज जो खेती बाड़ी से अपना जीवन यापन कर रहा है, उसे प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के अंतर्गत कैसे अपने सपनों का आशियाना मिला इसकी कहानी उसने साझा की। उसने बताया कि ग्राम सभा के माध्यम से उन्हें ज्ञात हुआ कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची में पक्के का मकान के लिए आया है। यह उनके लिए बेहद हर्ष का क्षण था। कई वर्षाे से पक्का मकान बनाने के लिए देवराज और उनकी पत्नी केवल सपने ही देखा करते थे। जो शासन के माध्यम से सच हो गया। कच्चे मकान को बार बार मरम्मत करने की आवश्यकता पड़ती थी, इससे समय और पैसे का अनावश्यक खर्चे होता है। आवास बनाने के लिए उन्हें पहले 25,000 रुपए प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने प्लिंथ तक का कार्य कराया। ग्राम के रोजगार सहायक द्वारा मोबाइल के माध्यम से फोटो वेरिफिकेशन होने पर, कुछ दिन में उनकी अगला किस्त 40,000 प्राप्त हो गई। जिसमें देवराज ने छत स्तर तक का कार्य पूर्ण करा लिया, पुनः फोटो वेरिफिकेशन के पश्चात् छत ढलाई और प्लास्टर कार्य के लिए 40,000 उनके खाते में आ गये। इसी प्रकार समय पर कार्य करने से उनके खाते में अंतिम किस्त 15,000 पुताई के लिए प्राप्त हो गया। उन्हें राशि को प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं आई, क्योंकि उन्होंने अपने सपनों का आशियाना को बनाने का कार्य निरंतर जारी रखा। उन्होंने बताया कि बीच बीच में तकनीकी मार्गदर्शन के लिए अधिकारी कार्य स्थल पर आते थे, जिससे उनका आवास शीघ्र पूर्ण हो गया। आवास के साथ उन्हें अभिसरण के माध्यम से 90 मानव दिवस की मजदूरी लगभग 20,000 प्राप्त हुई। इसके साथ ही उन्हें शासन की अन्य योजनाओं से आवास में उज्जवला योजना के तहत खाना पकाने के लिए गैस चूल्हा भी प्राप्त है।



















