![IMG-20240302-WA0328](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240302-WA0328.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
सूरजपुर: सूरजपुर जिले के रूनियाडीह में 2 मार्च को लाभार्थी महासम्पर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत रूनियाडीह बुथ क्रमांक 24 में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से सम्पर्क कर उनका अनुभव को जाना।
लाभार्थी अभियान के प्रभारी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा विश्रामपुर मण्डल अध्यक्ष बोधन राम राजवाड़े सह प्रभारी बसंत लाल प्रजापति, पुरन दास एवं बुथ अध्यक्ष मोतीलाल राजवाड़े, राजवंश लाल,अमरेश प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने घर घर जाकर लाभार्थियों से सम्पर्क किया गया। भारत देश के प्रधानमंत्री की गारंटी के तहत उनका पत्र, कैलेण्डर एवं डायरी वितरित किया गया। केन्द्र सरकार की योजनाएं जैसे उज्जवला गैस, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, मुक्त राशन, महतारी वंदन राशि, छत्तीसगढ़ में धान की अन्तर राशि एक मुस्त देने जैसी योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से अधिकांश लोगों को लाभान्वित किया गया है।
इस दौरान गेन्दा राम, विश्वनाथ,विफल राम, धीरेन्द्र नाथ, ओमकार, योगेश, कमलेश आदि ग्राम के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।