सूरजपुर: सूरजपुर जिले के ग्राम खरसुरा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत गुरुवार से  कलश यात्रा के साथ हुआ है। कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा में  निकाली गई। जिसमे महिला पुरुष भक्तो  ने  बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कथा वाचक चंद्रेश पांडे है। कलश यात्रा गांव का भ्रमण कर भागवत कथा स्थल तक पहुंचीं। जहां कलश की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ स्थापित किया गया। आपको बता दे कि  यह  कथा नौ दिनों तक चलेगी।

जानिए कार्यक्रम का  विवरण

28-03-2024 (गुरुवार) कलश यात्रा, शोभायात्रा वेदीपूजन

29-03-2024 (शुक्रवार) श्रीमद् भागवत महात्म

30-03-2024 (शनिवार) परीक्षित जन्म, श्री शुकदेव पूजन विदूर चरित्र

31-03-2024 (रविवार) धुव चरित्र प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार

01-04-2024 (सोमवार)-वामन अवतार, श्रीराम अवतार एवं श्री कृष्ण अवतार

02-04-2024 (मंगलवार)   श्री कृष्ण की बाल लीलाएँ गोवर्धन पूजन

03-04-2024 (बुधवार) महारास लीला एवं रूविमणी विवाह

04-04-2024 (गुरुवार) श्री कृष्ण  के अन्य विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष 05-04-2024 (शुक्रवार) हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारा ब्यास विदाई

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!