बलरामपुर: शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य  एन. के. देवांगन  ने बताया कि महाविद्यालय के बी. ए. तृतीय वर्ष के छात्र भीष्म सिंह पिता घनश्याम सिंह का भारतीय थल सेना के अग्निवीर मे चयन हुआ है। भीष्म सिंह के चयन होने पर महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है, प्राचार्य  एन. के. देवांगन एवं एन. सी. सी. अधिकारी ने अग्निवीर भीष्म सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। परिजन एवं महाविद्यालय परिवार मे खुशी की लहर है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अन्य छात्र-छात्राओं को भीष्म सिंह का उदाहरण देकर अग्निवीर मे भर्ती होने एवं देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर  एन. के.सिंह, डॉ. अर्चना गुप्ता, एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्ट. अश्वनी कुमार विश्वकर्मा,  ओम शरण शर्मा,  योगेश राठौर, अन्य प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!