
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। लोहे की पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में चिमनी गिरने से 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। खबर लिखे जाने तक 8 मजदूरों की मौत की आशंका है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि प्लांट निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।दरअसल, सरगांव के कुसुम फैक्ट्री में लोहा बनाया जाता है। बताया जाता है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त प्लांट में कुछ काम चल रहा था। करीब दो दर्जन मजदूर वहां मौजूद थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल से मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है।
इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत की आशंका है। हालांकि किसी मजदूर की मौत की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। सरगांव क्षेत्र के रामबोड इलाके में यह फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री की चिमनी अचानक धाराशायी हो गई। इस हादसे में कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए और दब गए उन्हें बचाने का कार्य जारी है।



















