रायपुर: छत्‍तीसगढ़ी की राजधानी रायपुर के तिल्दा स्थित एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां 100 फीट ऊपर काम कर रहे दो मजदूर नीचे गिर गए। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है। इधर बुधवार को मृतक के स्‍वजन और ग्रामीण भारी संख्या में फैक्ट्री पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला।

दरअसल, यह घटना मंगलवार शाम की है। हादसा छपोरा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में हुआ है। 100 फीट ऊपर काम कर रहे दो मजदूर नीचे गिर गए। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मृतक मजदूर का का नाम शुभम वर्मा (27 वर्ष) है, जो देवरी का रहने वाला है।

यहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर काम कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शेड की मरम्मत के दौरान दोनों मजदूर नीचे गिर गए। मृत युवक शुभम वर्मा ने अभी 5 दिन पहले ही शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। उसकी 4 महीने की एक बेटी भी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!